खाटू श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी पर विशेष आयोजन

खाटू श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी पर विशेष आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • श्याम बाबा को अर्पित की गई 7 फीट की राखी, भोलेनाथ का हुआ अर्धनारीश्वर श्रृंगार

बीकानेर, 23 अगस्त । श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जहां श्री खाटू श्याम बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया, वहीं सावन मास के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ का अलौकिक ‘अर्धनारीश्वर’ स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दीपशिखा विजयवर्गीय ने अर्पित की 7 फीट की राखी

pop ronak

पुत्रदा एकादशी के मौके पर दीपशिखा विजयवर्गीय द्वारा श्याम बाबा के चरणों में 7 फीट लंबी विशाल व आकर्षक राखी अर्पित की गई। इस विशाल राखी को देखने और बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। पूरा मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

दिल्ली से आए फूलों से महका मंदिर परिसर

एकादशी पर मंदिर परिसर को दिल्ली से मंगाए गए विभिन्न प्रजातियों के सुगंधित व रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर स्वरूप बना विशेष आकर्षण

सावन माह के उपलक्ष्य में उमाशंकर सोनी और मनीष सोनी द्वारा भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया, जो भगवान शिव और माता शक्ति के दिव्य मिलन को प्रदर्शित कर रहा था। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर धर्म लाभ लिया।

मंदिर के मुख्य पुजारी चेतन शर्मा व किशन जोशी ने विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि पुत्रदा एकादशी पर श्याम बाबा की भक्ति और महादेव की आराधना का यह अनूठा संगम रहा, जिसके लिए भक्तों की सुलभ दर्शन व्यवस्था की गई थी।