अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की सार-संभाल यात्रा गंगाशहर पहुँची

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की सार-संभाल यात्रा गंगाशहर पहुँची
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • सेवा, संस्कार व संगठन के कार्यों की हुई समीक्षा

गंगाशहर, 22 अगस्त। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के निर्देशन में आयोजित ‘सार-संभाल यात्रा’ के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप), गंगाशहर द्वारा सज्जन निवास में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस यात्रा दल में अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूणिया, आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) के राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूणिया, भिक्षु दर्शन व सम्यक दर्शन कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी ललित राखेचा तथा MBDD राज्य प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ शामिल रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

त्रि-आयामी कार्यों की समीक्षा एवं मार्गदर्शन

pop ronak

सज्जन निवास में आयोजित विशेष बैठक के दौरान राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूणिया ने तेयुप गंगाशहर द्वारा सत्र 2026-27 में अब तक किए गए सेवा, संस्कार एवं संगठन से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गंगाशहर परिषद् के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘श्रेष्ठ परिषद्’ का सम्मान प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

लूणिया ने आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल स्टोर, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD), आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल, नेत्रदान, देहदान, सीपीएस कार्यशाला और युवा वाहिनी प्रशिक्षण जैसे प्रमुख प्रकल्पों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने गंगाशहर में युवाओं के लिए ‘युवालोक भवन’ की आवश्यकता रेखांकित करते हुए इस दिशा में एकजुट प्रयास करने की प्रेरणा दी।

आगामी अभियानों की घोषणा व पोस्टरों का अनावरण

बैठक में आगामी राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े ‘विजन फॉर विजनलेस 2.O’ (शुभारंभ 25 अगस्त) और 17 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले MBDD कॉरपोरेट रक्तदान शिविरों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर ‘जीवन का अमूल्य वरदान—नेत्रहीन को नेत्रदान 2.O’, MBDD तथा सम्यक दर्शन कार्यशाला से जुड़े बैनर व पोस्टरों का औपचारिक अनावरण किया गया।

विभिन्न प्रकल्पों व सेवाओं के विस्तार पर बल

स्वास्थ्य सेवा विस्तार: ATDC के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पीयूष लूणिया ने गंगाशहर में डायग्नोस्टिक सेंटर की सेवाओं का विस्तार करने तथा स्थानीय नागरिकों को रियायती दरों पर चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

रक्तदान प्रेरणा: MBDD राज्य प्रभारी श्री विजेंद्र छाजेड़ ने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए 17 से 23 सितंबर के रक्तदान सप्ताह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

संगठनात्मक निष्ठा: भिक्षु दर्शन कार्यशाला के सह-प्रभारी श्री ललित राखेचा ने कार्यक्रमों के योजनाबद्ध संचालन की प्रेरणा दी। वहीं, गंगाशहर तेरापंथी सभा मंत्री श्री जतन जी संचेती ने युवाओं को नशे से दूर रहकर संघ व संघपति के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की सीख दी।

अभिनंदन एवं गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पताका द्वारा अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय सहमंत्री श्री अंकुर लूणिया ने तेयुप अध्यक्ष श्री देवेन्द्र डागा को बैच पहनाया एवं मंत्री श्री दिनेश कुमार सोनी को ‘तेयुप संचालन मार्गदर्शिका’ भेंट की। बैठक का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री श्री दिनेश कुमार सोनी ने किया।

इस अवसर पर गंगाशहर तेयुप परामर्शक मदन लाल बोथरा, सभा अध्यक्ष नवरत्न बोथरा, सभा मंत्री जतन संचेती, तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा, मंत्री दिनेश कुमार सोनी सहित मांगीलाल बोथरा, रोशन नाहटा, विपिन बोथरा, रोहित बैद, मयंक सेठिया, भरत सोनी, कपिल नाहटा, किशोर मंडल संयोजक मयंक सिंगी, सह-संयोजक हर्षित नाहटा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।