पुलिस की कलाई पर राखी बांध बच्चों ने लिया सुरक्षा का वचन
पुलिस की कलाई पर राखी बांध बच्चों ने लिया सुरक्षा का वचन


बीकानेर, 27 अगस्त । आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर सम्मान, विश्वास और सुरक्षा का भाव व्यक्त किया।


पुलिस और बच्चों के बीच मजबूत होगा विश्वास: डॉ. अर्पिता गुप्ता


संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और सम्मान का पर्व है। पुलिस समाज की सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ है, और बच्चियों को पुलिस से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करना है। सह सचिव प्रिया भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम से बच्चों और पुलिस के बीच अपनत्व का संबंध मजबूत हुआ है। बच्चियों ने जवानों को मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को उपहार भेंट किए।
पुलिस अधिकारियों ने दिए सुरक्षा व जागरूकता के टिप्स
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को विभिन्न सामाजिक व कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया।
एसआई लक्ष्मण सिंह: बाल अपराध, बाल तस्करी, बाल विवाह और बाल मजदूरी को रोकने के कानूनों की जानकारी दी।
एसआई रतनाराम: बाल हिंसा, मानसिक व शारीरिक शोषण, साइबर सुरक्षा, ‘गुड टच–बैड टच’ और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया।
ए.एसआई यशवीर सिंह: बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर बिना डरे पुलिस या परिवार से संपर्क करने की सलाह दी।
एलएफसी 2069 अर्चना बिश्नोई: बाल अपराध या आपातकालीन शिकायत के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के प्रयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, रुचि पारीक, तनय गुप्ता, मैत्रिका, माही, वान्या, हर्षिल, आरफा, ध्रुविका, मिशिता, दिव्यांशी और वृंदा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
