नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में चंचलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में चंचलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 अगस्त । नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर के प्रांगण में चंचलेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दूध और घी से हुआ अभिषेक, हुआ आकर्षक श्रृंगार

pop ronak

मंदिर के पुजारी रवि व्यास एवं पंडित यादवलाल श्रीमाली ने बताया कि रुद्राभिषेक के दौरान भगवान चंचलेश्वर महादेव का दुग्ध एवं घृत (दूध और घी) से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव का ताजे फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस अभिषेक से पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, बांटा गया प्रसाद

रुद्राभिषेक के उपरांत भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस धार्मिक अवसर पर लक्ष्मीनाथ भ्रमण पथ के अध्यक्ष बच्छराज आचार्य, कन्हैयालाल मारू, पवन भादाणी, महेंद्र कल्ला और रमेश कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।