पड़ोसी के घर शोक जताने गए बुजुर्ग के घर चोरी:अलमारी के टूटे मिले ताले, सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख नगदी लेकर भागे चोर

पड़ोसी के घर शोक जताने गए बुजुर्ग के घर चोरी
quicjZaps 15 sept 2025

पूगल , 25 जनवरी। एक बुजुर्ग अपने पड़ोसी की मौत पर शोक व्यक्त करने पड़ौस में गया, पीछे से चोर उसके घर में घुस गए। वह घर आया, तब ताले टूटे मिले। सोने-चांदी के जेवरात के साथ डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की नगदी चोरी हो गई। बुजुर्ग ने पूगल थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हिन्दूपुरा में रहने वाले अजीत सिंह राजपूत के घर के पास बुधवार को किसी की मौत हो गई थी। अजीत उनके घर शोक व्यक्त करने गया। घर लौटा तो ताले टूटे मिले। अलमारी से सोने की कंठी, अंगूठी, सोने की निंबोली और चांदी के कुछ आभूषण चोरी हो गए। एक लाख 55 हजार रुपए नगद भी रखे हुए थे, जो चोरी हो गए। पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे से पहले की है। पुलिस आस-पास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पूगल थाना में भादंसं की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच सहायक उप निरीक्षक रामदेव को सौंपी गयी है।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *