बीकानेर में दो पृथक सड़क हादसों में शिक्षक और युवक की मौत, जिले में शोक की लहर

बीकानेर में दो पृथक सड़क हादसों में शिक्षक और युवक की मौत, जिले में शोक की लहर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 31 अगस्त। जिले में रविवार रात और सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक सरकारी शिक्षक और एक युवक की जान चली गई। पहला हादसा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जोधासर गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जबकि दूसरा हादसा बज्जू थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस ने दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ के जोधासर गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे बीकानेर की ओर जा रहे एक ट्रक और सामने से आ रही कार में भीषण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार संदीप (पुत्र किशनलाल), निवासी रायसिंहनगर (हाल निवासी लखासर), गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया।

pop ronak

वहीं दूसरा हादसा बज्जू थाना क्षेत्र में घटित हुआ, जहां बाइक पर सवार दो लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि राजकीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बज्जू में प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बज्जू थाने के एएसआई नेमाराम ने अस्पताल पहुंचकर जरूरी कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शिक्षक का शव उनके पैतृक गांव गौड़ू भेजा जाएगा।