तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा 100 प्रश्नों की क्विज आयोजित

तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा 100 प्रश्नों की क्विज आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

ज्ञान की कसौटी पर परखी प्रतिभा, ‘दर्शन’ ग्रुप रहा प्रथम

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर, 31 अगस्त। तेरापंथ भवन में शनिवार को तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 100 प्रश्नों की एक ज्ञानवर्धक और रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अगस्त माह के करणीय कार्यों के तहत आयोजित यह कार्यक्रम साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें करीब 100 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

pop ronak

विवेक ही मूल धर्म है विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में ज्ञान, दर्शन, साधना, आराधना, समता और चेतना नाम के छह ग्रुपों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में चार-चार बहनें शामिल थीं। चार अलग-अलग और दिलचस्प राउंड्स में बंटी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी त्वरित सूझबूझ और ज्ञानक्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच ‘दर्शन’ ग्रुप ने प्रथम, ‘साधना’ ग्रुप ने द्वितीय तथा ‘आराधना’ ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया।

महिला मंडल की मंत्री रेखा चौरड़िया के अनुसार, प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा और उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी आंचलिया ने निभाई, जबकि संयोजन श्रीमती मंजू आंचलिया और श्रीमती हेमा पारख द्वारा किया गया। इस मौके पर साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी ने प्रेरणादायी विचार रखते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य ध्येय केवल अंक या स्थान पाना नहीं, बल्कि ज्ञान की वृद्धि करना और जिज्ञासा को जागृत करना है।

खाओसा