निकाय चुनाव समन्वय समिति के जिला संयोजक बने बनवारी लाल शर्मा

बनवारी लाल शर्मा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने निकाय चुनावों के सफल संचालन एवं बेहतर समन्वय के उद्देश्य से बनवारी लाल शर्मा को निकाय चुनाव समन्वय समिति का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि बनवारी लाल शर्मा जिले की छह नगरपालिकाओं के संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे चुनावी गतिविधियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न समितियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करेंगे।

pop ronak
खाओसा