दिन में मकानों की रेकी, रात में चोरी, इलेक्ट्रॉनिक्स कटर से ताले काटने वाली नकबजन गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

दिन में मकानों की रेकी, रात में चोरी, इलेक्ट्रॉनिक्स कटर से ताले काटने वाली नकबजन गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 7 सितम्बर। बीकानेर की गंगाशहर थाना पुलिस ने बंद मकानों में इलेक्ट्रॉनिक कटर से ताले, दरवाजे और अलमारियां काटकर चोरी करने वाली एक शातिर नकबजन गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दिन में शहर में घूमकर सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

23 अप्रैल की चोरी के बाद तकनीकी जांच से हत्थे चढ़ी गैंग

pop ronak

पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को पुनिया चौक चौधरी कॉलोनी (गंगाशहर) निवासी रामकुमार विश्नोई ने मकान का ताला काटकर सोना, चांदी और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।

11 वारदातों का खुलासा, सोना-चांदी पिघलाने वाला सुनार भी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने गंगाशहर और जय नारायण व्यास (JNV) कॉलोनी क्षेत्र में करीब 11 नकबजनी की वारदातें स्वीकार की हैं। गिरोह के सदस्य चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों का स्वरूप बदलने के लिए उन्हें सुनार से गलवा देते थे। पुलिस ने अब तक आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम सोना और 1000 ग्राम (1 किलो) चांदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • जगदीश कुमार लखेसर (29): पुत्र कानीराम लखेसर, निवासी पाबूजी मंदिर के पास, गंगाशहर।
  • अनिल शर्मा उर्फ अनिल महाराज (37): पुत्र आशाराम, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, गंगाशहर।
  • विकास सोनी उर्फ मोनू (37): पुत्र सुभाषचंद्र, निवासी नई आबादी बड़ी पोड़ी, गंगाशहर (गहने गलाने वाला सुनार)।
  • मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों—राहुल नायक और चोरी का माल खरीदने वाले संजय सोनी—को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।