संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘कसूमल-2026’ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, मेधावी छात्र सम्मानित

संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 सितंबर । श्रीरामसर रोड स्थित संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘कसूमल-2026’ बुधवार को विद्यालय प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में दही-हांडी प्रतियोगिता और भगवान श्रीबालकृष्ण की आरती के साथ उत्सव का समापन हुआ। समारोह में प्रतिभावान और मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि विद्यालय एक आदर्श समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता है और संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल इस कसौटी पर खरा उतर रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि यह संस्थान सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देता है। विशिष्ट अतिथि भागवताचार्य पं. भाईश्री ने आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन संस्कृति और संस्कारों के समावेश पर बल दिया।

pop ronak

शाला के प्रधानाध्यापक भवानी शंकर आचार्य ने क्षेत्रीय समुदाय के सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान करणी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं—हरिकिशन पंवार, धर्मेंद्र सुथार और ओमप्रकाश पंवार का विशेष सम्मान किया गया। इसके अलावा ‘मधु स्मृति फाउंडेशन’ की छात्रवृत्ति योजना के बैनर का विमोचन डॉ. योगेश हर्ष, श्रीलाल पुरोहित और डॉ. नमामीशंकर आचार्य द्वारा किया गया।

समारोह में नाथी देवी आचार्य, संजय आचार्य ‘वरुण’, पवन व्यास, नंदन जोशी, मूलचंद सोनी, सुनीता आचार्य, प्रहलाद पुरोहित, रमेश मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा सांकी ने किया, जबकि कार्यक्रम प्रभारी भावना आचार्य और भास्कर आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।