अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ की बीकानेर जिला कार्यकारिणी का विस्तार

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ की बीकानेर जिला कार्यकारिणी का विस्तार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जसवन्त सिंह बैद जिला महासचिव व योगेश बुच्चा जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर 8 सितम्बर । अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ (ALL INDIA JAIN MINORITY FEDERATION) के बीकानेर जिला अध्यक्ष गगन कुमार सेठिया (एडवोकेट) द्वारा मंगलवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यकारिणी विस्तार के तहत जसवन्त सिंह बैद (सी.ए.) पुत्र विमल सिंह बैद को ‘जिला महासचिव’ तथा योगेश बुच्चा पुत्र राजेंद्र कुमार को ‘जिला कोषाध्यक्ष’ के पद पर मनोनीत किया गया है।

pop ronak

लंबे सामाजिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जसवन्त सिंह बैद व योगेश बुच्चा लंबे समय से जैन समाज की कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। उनके वृहद अनुभव, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल, सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण तथा समाज हित में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इन महत्वपूर्ण पदों का दायित्व सौंपा गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर संघ के सदस्यों एवं जैन समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।