बीकानेर नगर निगम (जिला बीकानेर) के 80 वार्डों में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए प्रथम चरण का मतदान कल
बीकानेर नगर निगम (जिला बीकानेर) के 80 वार्डों में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए प्रथम चरण का मतदान कल


बीकानेर , 8 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत बीकानेर नगर निगम चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निगम के 448 मतदान केंद्रों पर 9 सितंबर (बुधवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग टीमों की रवानगी शुरू हो चुकी है। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारियों (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) समेत कुल चार सदस्य शामिल किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक ही परिसर में अधिकतम दो बूथ स्थापित किए गए हैं।


सुरक्षा व्यवस्था और पर्यवेक्षणकड़ी सुरक्षा: मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी वार्डों में मतदान केंद्रों के अलावा संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस मोबाइल टीमें लगातार गश्त करेंगी।पर्यवेक्षक की तैनाती: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव आचार संहिता और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नारायण सिंह को नियुक्त किया गया है। उनका कैंप कार्यालय सर्किट हाउस के कमरा नंबर 101 में बनाया गया है। (दूरभाष: 0151-2940095)।
लाइजन ऑफिसर: आदर्श आचार संहिता से जुड़ी शिकायतों और संपर्क के लिए पर्यवेक्षक के लाइजन ऑफिसर डॉ. रामकिशोर मेहरा (मोबाइल: 90015-61078) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।व्यवस्थाओं का जायजा बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी हेमेन्द्र नागर द्वारा लिया जा रहा है।आपातकालीन व सहायता संपर्क सूत्र (कंट्रोल रूम)रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय: 0151-2226006पुलिस नियंत्रण कक्ष: 0151-2220602, 0151-2206992जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष: 0151-2940063


9 सितंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।
धार्मिक यात्राओं एवं अमावस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बीकानेर नगर निगम के मतदान की तिथि में संशोधन कर इसे 9 सितंबर निर्धारित किया था, जबकि बीकानेर जिले की शेष 6 नगर पालिकाओं (देशनोक, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर और खाजूवाला) में मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा।
बीकानेर निकाय चुनाव 2026 की प्रमुख समय-सारणी
नगर निगम मतदान तिथि: 9 सितंबर 2026 (सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) अन्य 6 नगर पालिकाओं में मतदान: 11 सितंबर 2026
मतगणना एवं परिणाम: 14 सितंबर 2026 महापौर (मेयर) चुनाव: 21 सितंबर 2026उप-महापौर (डिप्टी मेयर) चुनाव: 22 सितंबर 2026 मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा तथा सुरक्षा एवं आचार संहिता के नियम पूरी तरह प्रभावी लागू हैं।
