BAD Run के लिए एसपी मृदुल कच्छावा 21 किलोमीटर तक दौड़े

BAD Run के लिए एसपी मृदुल कच्छावा 21 किलोमीटर तक दौड़े
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • नशे के खिलाफ संदेश देते हुए साथ रहे सैकड़ों युवा

बीकानेर ,13 सितम्बर । बीकानेर में रविवार तड़के नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक भव्य हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। बीकानेर रन क्लब द्वारा आयोजित तथा बीकानेर पुलिस के सहयोग से संपन्न इस मैराथन को ‘BAD Run’ (बीकानेर अगेंस्ट ड्रग्स) नाम दिया गया, जिसमें शहर के सैकड़ों युवाओं, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुबह 5 बजे जूनागढ़ पर उमड़ा युवाओं का सैलाबजूनागढ़ से शुरुआत

pop ronak

तड़के करीब 5 बजे से ही ऐतिहासिक जूनागढ़ किले के समक्ष युवाओं का जुटना शुरू हो गया था। पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा स्वयं तड़के 5 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

21 किमी तक दौड़े एसपी और सीओ सिटी

एसपी मृदुल कच्छावा, सीओ सिटी अनुज डाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने युवाओं के साथ 21 किलोमीटर के सफर में दौड़ लगाई।

तीन श्रेणियों में हुई दौड़: हाफ मैराथन के तहत प्रतिभागियों ने ढाई किलोमीटर, पांच किलोमीटर और दस किलोमीटर के टारगेट प्वाइंट्स तक दौड़ पूरी की।

ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ से जुड़ी जागरूकता पहलएसपी का संदेश

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत आमजन और विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में पुलिस के साथ-साथ समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

हर रविवार आयोजित होती है रन

बीकानेर रन क्लब के फाउंडर ईशान शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा हर रविवार रन का आयोजन किया जाता है। इस बार का रन पूरी तरह नशे के खिलाफ जागरूकता को समर्पित था।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी मैराथन ईशान शर्मा के अनुसार, मैराथन जूनागढ़ से प्रारंभ होकर कोटगेट, गोगागेट (जहां 2.5 किमी का पड़ाव रहा), रानी बाजार पुल, मेडिकल कॉलेज सर्किल, नागणेचीजी मंदिर, बायपास रोड, शिवबाड़ी मंदिर, चलाना अस्पताल, जयपुर रोड, गंगा म्यूजियम, दीनदयाल सर्किल और गंगानगर सर्किल से होती हुई पुनः जूनागढ़ पहुंचकर संपन्न हुई।