तारानगर नगरपालिका के 35 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
तारानगर नगरपालिका के 35 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना


चूरू, 14 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को तारानगर नगरपालिका के कुल 35 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर के कमरा नंबर 21 में 10 मतगणना टेबलों पर कुल 4 राउंड में संपन्न हुई।


तारानगर के वार्ड संख्या 1 से बीजेपी के रमेश कुमार, वार्ड संख्या 2 से बीजेपी के राकेश कुमार जांगिड़, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के मनीराम, वार्ड संख्या 4 से आईएनसी के पुरखाराम, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के नेमाराम, वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के राजेश, वार्ड संख्या 7 से बीजेपी के पूजा बदी, वार्ड संख्या 8 से बीजेपी के जसवन्त कुमार, वार्ड संख्या 9 से बीजेपी के अलका, वार्ड संख्या 10 से बीजेपी के हरिप्रसाद, वार्ड संख्या 11 से बीजेपी के सपना सरावगी, वार्ड संख्या 12 से आईएनसी के नुसरत बानो, वार्ड संख्या 13 से आईएनसी के असरफ, वार्ड संख्या 14 से आईएनसी के मुस्कान, वार्ड संख्या 15 से निर्दलीय के बानो निशा, वार्ड संख्या 16 से बीजेपी के मोहम्मद तैयब, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के बाबू हुसैन, वार्ड संख्या 18 से बीजेपी के सुमन, वार्ड संख्या 19 से बीजेपी के पूनम सैनी, वार्ड संख्या 20 से बीजेपी के रामावतार, वार्ड संख्या 21 से आईएनसी के वन्दना गहलोत, वार्ड संख्या 22 से बीजेपी के विशाल कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 23 से बीजेपी के माया देवी, वार्ड संख्या 24 से आईएनसी के मेमूना बानो, वार्ड संख्या 25 से निर्दलीय के महेन्द्र, वार्ड संख्या 26 से आईएनसी के सोमवती, वार्ड संख्या 27 से बीजेपी के अनिल कुमार, वार्ड संख्या 28 से निर्दलीय प्रदीप कुमार, वार्ड संख्या 29 से निर्दलीय भगवती प्रसाद शर्मा, वार्ड संख्या 30 से बीजेपी के शकुन्तला देवी, वार्ड संख्या 31 से आईएनसी के याकूब, वार्ड संख्या 32 से आईएनसी के मोहम्मद असलम, वार्ड संख्या 33 से निर्दलीय रूस्तम अली, वार्ड संख्या 34 से बीजेपी के जमरदीन तथा वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के जयसिंह निर्वाचित हुए ।


