रतनगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
राजलदेसर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना


चूरू, 14 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को रतनगढ़ नगरपालिका के कुल 45 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय रतनगढ़ के कमरा नंबर 03 में 10 मतगणना टेबलों पर कुल 7 राउंड में संपन्न हुई।


रतनगढ़ में वार्ड संख्या 1 से बीजेपी के कांता देवी, वार्ड संख्या 2 से आईएनसी के मोहम्मद हारून, वार्ड संख्या 3 से बीजेपी के मुरारी लाल माली, वार्ड संख्या 4 से बीजेपी के सीमा पांडे, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के शशि कुमार, वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के शिव कुमार, वार्ड संख्या 7 से बीजेपी के नेहा शर्मा, वार्ड संख्या 8 से बीजेपी के रेखा इंदौरिया, वार्ड संख्या 9 से आईएनसी के मोहसिन, वार्ड संख्या 10 से आईएनसी के जुगल किशोर, वार्ड संख्या 11 से निर्दलीय रामनारायण, वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय सुशीला, वार्ड संख्या 13 से आईएनसी के संतोष कुमार इन्दौरिया, वार्ड संख्या 14 से बीजेपी के राहुल यादव, वार्ड संख्या 15 से बीजेपी के विशेष मिश्रा, वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय राजेश कुमार गहलोत, वार्ड संख्या 17 से निर्दलीय कुरड़ाराम जाट, वार्ड संख्या 18 से बीजेपी के विमला देवी, वार्ड संख्या 19 से बीजेपी के बनवारी लाल, वार्ड संख्या 20 से आईएनसी के पिंकी देवी, वार्ड संख्या 21 से आईएनसी के सुशील कुमार, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के करिश्मा बानो, वार्ड संख्या 23 से बीजेपी के सरिता, वार्ड संख्या 24 से आईएनसी के विरेंद्र कुमार बुनकर, वार्ड संख्या 25 से बीजेपी के पंकज कुमार स्वामी, वार्ड संख्या 26 से बीजेपी के मीना आत्रेय, वार्ड संख्या 27 से निर्दलीय सीताराम, वार्ड संख्या 28 से आईएनसी के अर्चना सारस्वत, वार्ड संख्या 29 से आईएनसी के अमित कुमार चौधरी, वार्ड संख्या 30 से बीजेपी के कृष्णा गुर्जर, वार्ड संख्या 31 से बीजेपी के हेमंत कुमार, वार्ड संख्या 32 से बीजेपी के कृष्णा देवी, वार्ड संख्या 33 से बीजेपी के सुनील कुमार, वार्ड संख्या 34 से निर्दलीय रमा देवी, वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के पवन कुमार, वार्ड संख्या 36 से आईएनसी के अजय कुमार, वार्ड संख्या 37 से आईएनसी के नरेश, वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय के विश्वनाथ, वार्ड संख्या 39 से आईएनसी के बुलकेश बानों, वार्ड संख्या 40 से आईएनसी के रोहित पंवार, वार्ड संख्या 41 से आईएनसी के मुख्त्यार अहमद खां, वार्ड संख्या 42 से बीजेपी के सुनील कुमार सैनी, वार्ड संख्या 43 से बीजेपी के रमेश सोनी, वार्ड संख्या 44 से बीजेपी के रामधन तथा वार्ड संख्या 45 से निर्दलीय गोपाल निर्वाचित हुए।


