बीकानेर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद

राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित नेतागण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 27जनवरी। लोकसभा चुनाव का संखनाद बीकानेर संसदीय क्षेत्र में अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने विशाल कार्यकर्त्ता सम्मलेन बुलाकर कर दिया है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इस बार बीकानेर लोकसभा का प्रत्याशी बदले जाने की पूरी संभावना है। उस बदलाव को अपने ही कब्जे में रखने का प्रयास अर्जुनराम मेघवाल ने अपने पुत्र के माध्यम से किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आज के सम्मलेन की खास बात यह रही की भाजपा के सभी बड़े धडों को साधने के प्रयास में रविशेखर सफल रहें हैं। छुटपुटिए नेताओं को भाव नहीं दिए गए हैं। देवीसिंह भाटी अहमदाबाद में अस्पताल में भर्ती होने की वजह से शामिल नहीं हो पाये। उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ता रविशेखर मेघवाल पुत्र अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में आज राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेनल का आयोजन किया गया।

रविशेखर मेघवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्र सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत रहे। कार्यक्रम की शरूआत माननीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दीप प्रजवल्ति कर की।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आज का युग युवाओं का युग है इस सदी का नेतृत्व युवा करेंगे प्रत्येक स्तर पर युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे हर क्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता विकसित करें ताकि भारतवर्ष को पुनः परम वैभव पर पहुंचाने के ध्येय में जनसामान्य भागीदार बनें।

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के साथ ही महिलाओं को भी नेतृत्व में भागीदारी निभाने के लिये नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित किया है ताकि सुदूर गांव-ढाणी में भी बैठी महिला भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में नेतृत्व कर सके। यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण का अप्रितम उदाहरण होगा।


राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यतागण

भारतवर्ष के जनसाधारण को अब भगवान श्री राम को आदर्श मानकर अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व में उतारना होगा। आज भारत का हर व्यक्ति राममय हो रहा है। माननीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने भगवान श्री राम के साथ बीकानेर की पावनधरा का भी प्रसंग बताया, बीकानेर रामायण काल में समुन्द्र का हिस्सा हुआ करता था जिसे भगवान श्री राम के द्वारा माता सीता को लेने हेतु श्रीलंका जाते समय समुन्द्र द्वारा रास्ता न दिये जाने पर ब्रहमास्त्र के इस्तेमाल के कारण समुन्द्र सुखकर रेगीस्तान बना। आज भी कई अवशेष एवं प्रमाण पाये जाते हैं।

इस प्रसंग का जिक्र जब माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल से किया तो उन्होने भी इस क्षेत्र में और अधिक रामायण युगिन वनस्पतियों, ओषधिये पौधों के शोध के लिये जल्द ही श्रीराम औषधिये शोध संस्थान का गठन करने का आश्वासन दिया हैं।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं का आहवान किया तथा मंत्री महोदय ने मोदी जी की महत्वपूर्ण दस योजनाओं को लेकर कार्यकताओं के साथ संवाद भी किया।

राजथान सरकार में केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकताओं की पार्टी है। इस पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी उच्च पदों पर पहुंच सकता है। साथ ही गोदारा ने कहा कि बीकानेर क्षेत्र का सौभाग्य है कि हमें अर्जुनराम मेगवाल जैसे कर्तव्यनिष्ठ सांसद मिले है, जो 24 घंटे जनता के लिये उपलब्ध रहते हैं। जनता से जुडे रहने के लिये बीकानेर में सांसद सेवा केन्द्र खोलकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज तक के इतिहास में ऐसे पहले सांसद है जिन्होने जनता की समस्या के निराकरण के लिये बीकानेर एवं दिल्ली दोनों जगह हर वक्त अपना कार्यालय खुला रखते हैं। मैं भी इन्हें आदर्श मानकर कार्य करता हूँ, प्रयास करूंगा कि इनके पदचिन्हों पर चलकर जनता के लिये विधायक सेवा केन्द्र खोलकर जनता की समस्या का समाधान कर सकुं ।

सभी वक्ताओं ने मंच के माध्यम से कहा की रविशेखर मेघवाल ने संसदीय क्षेत्र बीकानेर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक साथ बुलाकर श्रेष्ठ कार्य किया है। कार्यकर्ताओं को यह संगम कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी, जिससे की आगामी लोकसभा चुनाव में बीकानेर लोकसभा सीट पांच लाख से अधिक मतों से जीतकर मोदी जी की झोली में उपहार स्वरूप भेंट करेंगे।

रविशेखर मेघवाल ने मुख्य अतिथियों एवं मंचासीन जनप्रतिनिधियों का माला, साफा एवं शाॅल आॅढाकर स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, बीकानेर महापौर श्रीमती सुशीला कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चैपडा, अनूपगढ पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा, भाजपा विरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारीक, सत्यप्रकाश आचार्य, दीपक पारीक, आसकरण भट्टड, मोहन सूराणा, सम्पत पारीक, ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सम्बोधित किया।

रविशेखर मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं सम्मान स्वरूप मोदी सरकार की योजना के बैगों का वितरण कार्यकताओं में किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *