जैन साहित्य संगम संस्थान का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

जैन साहित्य संगम संस्थान का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

उपाध्याय राजेश मुनि ने दिया समाजोपयोगी साहित्य सृजन का संदेश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 28 सितम्बर । अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य श्री रामलालजी महाराज एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के पावन सानिध्य में जैन साहित्य संगम संस्थान का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन छबीली घाटी स्थित सेवा सदन एवं आदिनाथ भवन में सम्पन्न हुआ।

pop ronak

सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में देश भर से आए साहित्यकारों व कवियों ने आचार्य श्री रामलाल जी महाराज से मंगल पाठ सुना। उपाध्याय राजेश मुनि ने साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखन व्यावसायिक न होकर समाजोपयोगी व प्रेरणादायक होना चाहिए, जिससे युवाओं में संस्कारों का सिंचन हो और सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन किया जा सके।

पुस्तकों का लोकार्पण व विद्वज्जन संगोष्ठी

आदिनाथ भवन में आयोजित समारोह के दौरान अरुण कुमार जैन (भोपाल) का लघुकथा संकलन, डॉ. सुभाष जैन (उज्जैन) की पत्रिका ‘आगमोद्धारक’ का नया अंक, कुसुम सुराणा (मुंबई) का काव्य संग्रह ‘कुसुम की कलम’ तथा वीणा नाहर (ब्यावर) की कृति का विमोचन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन हर्षदर्शी, सचिव राजेंद्र कांठेड़, उपाध्यक्ष विजय सिंह नाहटा व राष्ट्रीय संयोजक अशोक नागौरी सहित अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात आयोजित विद्वज्जन संगोष्ठी में ‘मैं जैन हूं’, ‘विवादों से जूझता जैन समाज’ तथा ‘मैं स्त्री हूं’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन व जादू शो

महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यसनमुक्ति, पर्यावरण चेतना व जीव दया पर आधारित शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन किया गया। वहीं रात्रि कालीन कवि सम्मेलन में कैलाश जैन तरल, गौरव गोलेच्छा व कमलेश कुमार वैत सहित अनेक रचनाकारों ने धर्म, अध्यात्म व हास्य-व्यंग्य से ओतप्रोत काव्य पाठ किया। उदयपुर के चंद्र कुमार भामावत ने जैन धर्म के सिद्धांतों व कषायों से मुक्ति का संदेश देता हुआ रोचक ‘जैन जादू शो’ प्रस्तुत किया।

विधायक सिद्धि कुमारी ने लिया आचार्यश्री का आशीर्वाद

अधिवेशन के दौरान बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने सेवा सदन पहुंचकर आचार्य श्री रामलालजी महाराज के दर्शन-वंदन किए तथा मंगलपाठ ग्रहण किया। इस अवसर पर साधुमार्गी जैन सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, सुरेश बच्छावत, प्रीति डागा, कुणाल कोचर व विशाल गोलछा सहित समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया।