बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

मदुरै, 01 अक्टूबर । (संवाददाता – अशोक जीरावला जैन) राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया, मदुरै अंचल द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

pop ronak

यह कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक एन. जीजेश्वर राव की गरिमामयी उपस्थिति तथा उप आंचलिक प्रबंधक (ऑपरेशंस) चंद्रशेखर मुखर्जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैंककर्मियों ने परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ पौधरोपण कर स्वच्छ एवं हरित परिवेश के निर्माण का संकल्प लिया।

स्वच्छ व स्वस्थ समाज के निर्माण का लिया संकल्प

अभियान के माध्यम से आमजन को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने तथा पर्यावरण संतुलन हेतु अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।