एमजी मार्ग स्थित राजकीय नगर वाचनालय का पुनरोद्धार कार्य शुरू, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और पाठकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

एमजी मार्ग स्थित राजकीय नगर वाचनालय का पुनरोद्धार कार्य शुरू, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और पाठकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 नवम्बर। म्यूजियम सर्किल स्थित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के अधीन संचालित राजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य अब प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से इस वाचनालय के जीर्णोद्धार और सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सहयोग और प्रेरणा
मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की प्रेरणा से और बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल के आर्थिक सहयोग से इस जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की गई है। इस कार्य का शुभारंभ पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य एवं कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी, प्रेरक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी, वाचनालय के वरिष्ठ पाठक वयोवृद्ध मोतीलाल बोदानी, मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा और मदन चलवां के सानिध्य में किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वक्ताओं के विचार

प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि वाचनालय के जीर्णोद्धार से शहर के मध्य पुस्तक प्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी।

राजेंद्र जोशी (कवि-कथाकार एवं समिति सदस्य) ने बताया कि वर्ष 1945 से संचालित यह नगर वाचनालय शहर की शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों का एक अहम केंद्र रहा है। जीर्णोद्धार के बाद यहाँ अध्ययन करने वालों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

विमल कुमार शर्मा (मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष) ने जानकारी दी कि पुनरोद्धार के तहत वाचनालय के आधारभूत ढांचे, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही, समाचार-पत्रों और पत्र-पत्रिकाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

#Bikaner, #NagarVachanalaya, #LibraryRenovation, #BikajiGroup, #CompetitiveExamStudents, #BikanerNews, #RajasthanNews, #TharExpressNews,

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *