श्री जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा भव्य सीबीएसई ‘स्किल एक्सपो’ एवं ‘गाइडेंस फेस्टिवल’ 2026

श्री जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा भव्य सीबीएसई 'स्किल एक्सपो' एवं 'गाइडेंस फेस्टिवल' 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • सीबीएसई अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में पहली बार बीकानेर में ऐसा आयोजन
  • कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार और करियर मार्गदर्शन का बनेगा सशक्त मंच; संयुक्त निदेशक सतीश पहल होंगे मुख्य अतिथि

बीकानेर, 08 अक्टूबर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 को “सीबीएसई स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल 2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में कौशल-आधारित शिक्षा, रचनात्मकता, उद्यमिता और भविष्य के करियर अवसरों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन दो समानांतर आयामों में आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि व विशेषज्ञ परखेंगे नवाचार

pop ronak

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई नई दिल्ली के कौशल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सतीश पहल रहेंगे। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा नियुक्त जूरी सदस्य एवं विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे, जो विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन कर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए करेंगे।

विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स और करियर गाइडेंस सत्र

स्किल एक्सपो: इसमें अजमेर क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थी ‘एंटरप्रेन्योरशिप एंड फाइनेंशियल लिटरेसी’, ‘एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी’, ‘हेल्थ एंड वेलनेस’, ‘टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी’, ‘मीडिया डिजाइन एंड कम्युनिकेशन’, ‘एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट’ तथा ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स’ जैसी आधुनिक थीम पर आधारित इनोवेटिव मॉडल्स का प्रदर्शन करेंगे।

गाइडेंस फेस्टिवल: समानांतर रूप से आयोजित होने वाले इस सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भविष्य के नए करियर विकल्पों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा सीधा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बीकानेर के लिए गौरव का विषय

विद्यालय की प्राचार्या रूपश्री सिपानी ने बताया कि बीकानेर में पहली बार इस स्तर का विशाल स्किल एक्सपो आयोजित हो रहा है, जिसकी मेजबानी का अवसर श्री जैन पब्लिक स्कूल को मिला है। यह मंच विद्यार्थियों को आपसी संवाद और प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर देगा। वहीं शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सी.ए. माणक कोचर एवं सी.ई.ओ. सीमा जैन ने इसे बीकानेर के लिए गौरव का क्षण बताते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी करार दिया है।