सेवा कार्यों के साथ मनाया कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी का स्थापना दिवस
सेवा कार्यों के साथ मनाया कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी का स्थापना दिवस

- गौ सेवा व पौधरोपण कर मनाया सातवां स्थापना दिवस
बीकानेर, 08 अक्टूबर । कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी का सातवां स्थापना दिवस एवं संस्थापक अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी का जन्मदिन गुरुवार को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्यों के साथ आयोजित किया गया। संस्थान के प्रवक्ता मुरली गहलोत ने बताया कि सोसायटी का मूल ध्येय सेवा, संस्कार संवर्धन और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी संकल्प के तहत इस वर्ष 12 जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीनें प्रदान की जा रही हैं।


- सिलाई मशीन वितरण प्रकल्प का शुभारंभ व पौधरोपण
सिलाई मशीन वितरण प्रकल्प की शुरुआत अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी, संरक्षक ओम सोनगरा एवं महिला विंग अध्यक्ष बाला स्वामी ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट कर की। इससे पूर्व संस्थान के सदस्यों द्वारा कोडमदेसर भैरूनाथ मंदिर सरोवर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


- गौ चिकित्सालय में चारा-पानी व्यवस्था व नए कौशल शिविर की घोषणा
स्थापना दिवस के अवसर पर नोखा रोड भीनासर स्थित ‘जय गौमाता सेवा समिति गौ चिकित्सालय’ में बीमार गौवंश के लिए दो क्विंटल हरा चारा, पानी का टैंकर एवं चैनपुली की व्यवस्था की गई। रजनीश जोशी एवं गौभक्त यशविन्द्र चौधरी ने बताया कि इस चिकित्सालय में असहाय गौवंश की निशुल्क चिकित्सा व सेवा की जाती है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने वर्चुअल संदेश भेजकर संस्थान के आगामी प्रकल्पों के तहत रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की घोषणा की।
- विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व गणमान्यजनों की रही मौजूदगी
समारोह में सुशील सिंह भाटी, सुरेंद्र गहलोत, पार्षद शिव गहलोत, मेवा सिंह, नंदकिशोर गहलोत, भरत सिंह तंवर, राकेश सांखला, किशन किराड़ू, ओमप्रकाश भाटी, संजय सांखला, शशिकांत गहलोत, गौरीशंकर भाटी, राजकुमार पंवार, मूलचंद गहलोत, नवीन आचार्य, राधेश्याम सुथार, राजकुमार सांखला, भीमराज सेवग, बलदेव रंगा, एडवोकेट बालमुकुंद व्यास, राजेश सहारण, भगवानाराम एवं दिनेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं महिला सहभागिता के तहत कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष उमा सुथार, कांग्रेस महिला जिला उपाध्यक्ष अर्चना नागल, राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ प्रदेशाध्यक्ष शबनम बानो, रेखा सोलंकी, कौशल्या कच्छावा, लक्ष्मी गहलोत, बसंती भाटी, सुमन भाटी, आशा कच्छावा, रेणु सोलंकी, गुड्डू गहलोत, किसना सांखला, बसंती सुथार, उमा सांखला, तुलसी पंवार, संगीता पंवार, खुशबू सांखला, योगिता सांखला, प्रियंका मोदी, मानसा, राखी रावत, वंदिता खुराना, विरजिंदर कौर, माया सोनी, चंचल सैन एवं रेखा चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
