17-18 अक्टूबर को व्यास पार्क में सजेगा डांडिया महोत्सव; दो दिन गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मचेगी धूम

17-18 अक्टूबर को व्यास पार्क में सजेगा डांडिया महोत्सव; दो दिन गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मचेगी धूम
quicjZaps 15 sept 2025
  • टाइगर यूथ क्लब सोसायटी का आयोजन; पोस्टर का हुआ विमोचन, जोधपुर के प्रतीक मूथा व परिवार देंगे लाइव प्रस्तुति

बीकानेर, 08 अक्टूबर । नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर टाइगर यूथ क्लब सोसायटी, बीकानेर की ओर से आगामी 17 एवं 18 अक्टूबर को जस्सोलई स्थित व्यास पार्क में दो दिवसीय भव्य ‘डांडिया महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में शहरवासियों के लिए डांडिया, गरबा, लोक संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • पुजारी बाबा के सानिध्य में पोस्टर विमोचन, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोक रंगों से जोड़ने का प्रयास

महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) के पावन सानिध्य में आधिकारिक पोस्टर विमोचन के साथ हुई। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीकानेर की जनता को नवरात्रि के पावन उल्लास, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोक रंगों से जोड़ना है, साथ ही परिवारों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित मनोरंजन का मंच प्रदान करना है।

pop ronak
  • जोधपुर के प्रतीक मूथा एवं परिवार की लाइव प्रस्तुति रहेगी मुख्य आकर्षण

आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष डांडिया महोत्सव में जोधपुर के प्रसिद्ध कलाकार प्रतीक मूथा एवं उनका परिवार विशेष आकर्षण केंद्र रहेंगे, जो अपनी लाइव सुरीली प्रस्तुतियों से महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे।

  • तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, बीकानेरवासियों से की अपील

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु दीपक व्यास एवं आशीष आचार्य के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। व्यवस्थाओं में महेश बिस्सा, प्रशांत बिस्सा, गोपाल व्यास, अभिजीत कुमावत, पीयूष पुरोहित, सुमित बिस्सा, ईशान व्यास, बालकिशन पुरोहित, ऋषिराज व्यास, शशांक व्यास एवं पवन व्यास सहित अनेक युवा सक्रिय योगदान दे रहे हैं। टाइगर यूथ क्लब ने बीकानेर के नागरिकों से परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर डांडिया महोत्सव का आनंद लेने की अपील की है।