8 हजार संस्थानों के मूल्यांकन में ईसीबी का शानदार प्रदर्शन, 4-स्टार पाने वाले राजस्थान के 7 कॉलेजों में जगह

8 हजार संस्थानों के मूल्यांकन में ईसीबी का शानदार प्रदर्शन
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 9 अक्टूबर । इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ईसीबी) ने इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए जारी इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की वार्षिक प्रदर्शन रेटिंग में ईसीबी को सर्वोच्च 4-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। यह घोषणा एआईसीटीई (AICTE) के चेयरमैन प्रो. योगेश सिंह एवं मेंबर सेक्रेटरी प्रो. श्यामा रथ द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश के किसी भी संस्थान को 4-स्टार से अधिक रेटिंग नहीं मिली है, जिससे ईसीबी देश के शीर्ष संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देशभर के 8 हजार से अधिक संस्थानों में बनाई जगह

pop ronak

इस वर्ष रेटिंग प्रक्रिया में देशभर के 8,000 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से मात्र 384 संस्थान (लगभग 5 प्रतिशत) ही 4-स्टार की सर्वोच्च श्रेणी हासिल कर सके। राजस्थान राज्य से भाग लेने वाले 228 उच्च शिक्षा संस्थानों में से ईसीबी बीकानेर सहित केवल सात संस्थानों को यह 4-स्टार रेटिंग मिली है। इनमें बिट्स पिलानी, एमिटी यूनिवर्सिटी, वीजीयू, आर्या इंस्टीट्यूट, मणिपाल यूनिवर्सिटी और जगन्नाथ यूनिवर्सिटी जयपुर शामिल हैं। ये सभी संस्थान संयुक्त रूप से राजस्थान में प्रथम स्थान पर हैं।

लगातार चौथे वर्ष राज्य में शीर्ष पर कायम

ईसीबी बीकानेर अपने मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम, समर्पित फैकल्टी, स्टाफ और इनोवेटिव छात्र समूहों के बल पर पिछले कई वर्षों से राजस्थान में अग्रणी रहा है। कॉलेज को वर्ष 2021-22 में 4-स्टार, 2022-23 में 3.5-स्टार और 2023-24 में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। ईसीबी ने लगातार चौथे वर्ष राज्य में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखते हुए अपनी प्रशासनिक एवं अकादमिक प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है।