वेटलिफ्टिंग में रामपुरिया कॉलेज का परचम, विश्वविद्यालय चैंपियनशिप पर कब्जा

वेटलिफ्टिंग में रामपुरिया कॉलेज का परचम, विश्वविद्यालय चैंपियनशिप पर कब्जा
quicjZaps 15 sept 2025
  • दो स्वर्ण समेत 5 पदकों पर रामपुरिया कॉलेज का कब्जा; माजिद अली चुने गए ‘बेस्ट लिफ्टर’

बीकानेर, 9 अक्टूबर । महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। रामपुरिया कॉलेज के एथलीटों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए कुल पांच पदक (दो स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य) अपने नाम किए। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी माजिद अली को विश्वविद्यालय के ‘बेस्ट लिफ्टर’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूरतगढ़ के बीएड कॉलेज में 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में रामपुरिया कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपना वर्चस्व कायम किया। प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में शाकिर अली तथा 65 किलोग्राम भार वर्ग में माजिद अली ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 75 किलोग्राम भार वर्ग में रेहान ने कांस्य, 95 किलोग्राम में संदीप भार्गव ने रजत तथा 110 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद साहिल ने कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया।

pop ronak

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज जैन ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। महाविद्यालय परिवार ने भी खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।