देशनोक के करणी माता मंदिर में कल से 24 घंटे होंगे दर्शन

देशनोक के करणी माता मंदिर में कल से 24 घंटे होंगे दर्शन
quicjZaps 15 sept 2025
  • 11 अक्टूबर को 9:32 बजे होगी घट स्थापना; 18 अक्टूबर को निकलेगी मां करणी की भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा
  • पहली बार बनेंगी 5 कतारें, करणी सागर मैदान में होगी पार्किंग

बीकानेर, 9 अक्टूबर । देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 10 अक्टूबर से मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुला रहेगा। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहली बार दो की जगह पांच कतारों की विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर को प्रातः 9:32 बजे पंडित नरोत्तम दास मिश्रा के सानिध्य में घट स्थापना व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यातायात एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए करणी सागर मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थाएं संभालने के लिए 250 से अधिक सेवादार तैनात किए गए हैं। साथ ही परिसर में टेंट, पेयजल एवं मेडिकल की पुख्ता व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

pop ronak

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जन्मोत्सव

17 अक्टूबर: दोपहर 2 बजे श्री करणी महाई पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह।

18 अक्टूबर: सुबह 9:15 बजे मां करणी की भव्य जन्मोत्सव शोभायात्रा निकलेगी तथा रात्रि 10 बजे विशाल भक्ति संगीत संध्या का आयोजन होगा।

19 अक्टूबर: रात्रि 10 बजे मनुज देवावत की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह व सीतादान, सचिव शंकर दान सहित समस्त प्रन्यासी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।