सेवा के रंग- राष्ट्र के संग’ के तहत राजस्थानी भाषा अकादमी में सजी रंगोली
सेवा के रंग- राष्ट्र के संग' के तहत राजस्थानी भाषा अकादमी में सजी रंगोली

- सचिव शरद केवलिया की देखरेख में हुआ आयोजन, पर्यावरण और सशक्त वायुसेना के संदेश से सजी रंगोलियां
बीकानेर, 11 अक्टूबर । राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से रविवार को ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि के तहत आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाई गईं। अकादमी के प्रांगण में उकेरी गई इन कलाकृतियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।


अकादमी सचिव शरद केवलिया ने जानकारी दी कि इस विशेष अवसर पर अकादमी पुस्तकालय परिसर में युवा कलाकारों—सृष्टि मारू, हिमांशी मारू, खुशी केवलिया और कृपाली व्यास ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतीकों, पर्यावरण संरक्षण, सशक्त वायुसेना और बालिका शिक्षा से जुड़े विषयों पर सुंदर रंगोलियां सजाईं। अकादमी में आने वाले आमजन इन रंगोलियों का अवलोकन कर सकेंगे।


इस रचनात्मक आयोजन को सफल बनाने में श्रीनिवास थानवी, सुरेश व्यास और मनोज मोदी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

