खाओसा लेकर आया व्रत स्पेशल फलाहारी मिठाई और नमकीन की वृहद रेंज
खाओसा लेकर आया व्रत स्पेशल फलाहारी मिठाई और नमकीन की वृहद रेंज

गजनेर रोड और जयपुर रोड स्थित आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं काजू बर्फी, मलाई लड्डू, साबूदाना नमकीन व गिफ्ट पैक्स


बीकानेर, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर बीकानेर का ख्यातिनाम प्रतिष्ठान खंडेलवाल मिष्ठान भंडार “खाओसा” श्रद्धालुओं के व्रत और त्योहार के स्वाद का विशेष ध्यान रखते हुए व्रत स्पेशल मिठाइयां, फलाहारी नमकीन, कुकीज और आकर्षक गिफ्ट पैक लेकर आया है। नौ दिनों तक चलने वाली देवी उपासना और उपवास को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान ने विशेष तैयारियां की हैं।


खाओसा के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर ग्राहकों के लिए शुद्ध देसी घी से बनी फलाहारी मिठाइयों पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि व्रतधारी बिना किसी संकोच के शुद्धता के साथ स्वाद का आनंद ले सकें।
व्रत स्पेशल में मिलेंगी ये खास वैराइटीज
खाओसा के आउटलेट्स पर काजू की बर्फी, बादाम बर्फी, काजू रोल, कलाकंद, मलाई लड्डू, केशर पेठा, रसमलाई, राजभोग, केशर युक्त संदेश, रसगुल्ला, माखनबड़ा, रसमाधुरी, छैनाटोस्ट, अंजीर बर्फी और स्पेशल गंडेरी सहित कई प्रकार की फलाहारी मिठाइयां उपलब्ध हैं। इसके अलावा व्रत के दौरान सेवन करने योग्य रोस्टेड मखाना, फलाहारी मिक्सर, साबूदाना नमकीन और अन्य व्रत स्पेशल नमकीन की वैराइटीज भी रखी गई हैं। साथ ही, त्योहार के आदान-प्रदान के लिए ड्राई फ्रूट्स सहित आकर्षक गिफ्ट पैक भी विशेष तौर पर तैयार किए गए हैं।
निदेशक योगेश रावत ने बताया कि गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। ये सभी उत्पाद खाओसा के गजनेर रोड एवं जयपुर रोड स्थित दोनों आउटलेट्स पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

