राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 अक्टूबर । 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्नास्टिक्स में दो रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग, बीकानेर के तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक्स में दिखाया दमखम

pop ronak

प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के जिम्नास्टों ने एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक्स में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

मेन्स पेयर वर्ग: प्रवीण कुमार एवं महेंद्र सिंह की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

मेन्स ग्रुप वर्ग: आशु सिंह, अनीश कलवानिया, मोहित सिंह एवं युवराज सिंह की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

प्रधानाचार्य व स्टाफ ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान एवं समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही खिलाड़ियों को तराशने और उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने के लिए खेल प्रशिक्षक महेंद्र आचार्य एवं प्रदीप सिंह की भी सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

खाओसा