बॉर्डर पर फंसे दर्जनों वाहन, तकनीकी खामियों के चलते ट्रांसपोर्टरों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

बॉर्डर पर फंसे दर्जनों वाहन, तकनीकी खामियों के चलते ट्रांसपोर्टरों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • परिवहन विभाग का सिटीजन पोर्टल ठप

बीकानेर, 15 अक्टूबर । पिछले दो दिनों से परिवहन विभाग के सिटीजन पोर्टल (वाहन 4.0) पर आई गंभीर तकनीकी खामियों के कारण भारी वाहनों के नेशनल परमिट और ऑथराइजेशन नवीनीकरण जैसे अति-महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया के दौरान लगातार तकनीकी त्रुटियां (Technical Errors) प्रदर्शित हो रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वेबसाइट में आ रही तकनीकी अड़चनें

pop ronak

पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय स्क्रीन पर “Some problem occurred while selecting Permit Type” तथा “System is facing some problem while initializing data” जैसी एरर आ रही हैं। परिवहन विभाग की ओर से इस तकनीकी समस्या के समाधान के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था (जैसे ऑफलाइन परमिट जारी करना या विभागीय काउंटर पर इनवर्ड प्रक्रिया) नहीं किए जाने के कारण स्थिति विकट हो गई है। वैध दस्तावेजों और परमिट के अभाव में कई भारी वाहन अपने घरों पर तो कई वाहन विभिन्न राज्य सीमाओं (बॉर्डर्स) पर खड़े रहने को मजबूर हैं।

अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आरटीओ को सौंपा ज्ञापन

समस्या की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ताओं के एक शिष्टमंडल ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (RTO) बीकानेर, श्री अनिल पंड्या से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस शिष्टमंडल में एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, पीसी पुनिया, सुरेन्द्र विश्नोई सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

मुख्यालय को लिखा गया पत्र

शिष्टमंडल की मांग और जनसमस्या की विकलता को स्वीकार करते हुए आरटीओ अनिल पंड्या ने तुरंत प्रभाव से तकनीकी निदेशक, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग (जयपुर) को पत्र लिखकर ऑनलाइन पोर्टल में आ रही इन तकनीकी बाधाओं का अविलंब समाधान करवाने का आग्रह किया है।

चार दिन के अवकाश से संकट गहराने की आशंका

आरटीओ द्वारा मुख्यालय को पत्र भेजे जाने के बावजूद देर शाम तक पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जा सका है। आगामी दिनों में शनिवार और रविवार सहित लगातार चार दिनों का सरकारी अवकाश रहने के कारण ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों में गहरा रोष व्याप्त है। यदि समय रहते पोर्टल को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आगामी चार दिनों तक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय और माल ढुलाई बुरी तरह से प्रभावित रह सकती है।

खाओसा