युवतियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, दीपिका फूलफगर रहीं प्रथम
युवतियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, दीपिका फूलफगर रहीं प्रथम

- मदुरै में डिस्कवर योर शक्ति प्रतियोगिता आयोजित
मदुरै, 15 अक्टूबर । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के करणीय कार्यों के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल मदुरै के युवती विभाग की ओर से स्थानीय तेरापंथ भवन में ‘डिस्कवर योर शक्ति’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।


मंगलचरण के साथ हुआ शुभारंभ


कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवतियों को अपनी आंतरिक शक्ति और प्रतिभा को पहचानने के साथ-साथ उसे निखारने और प्रदर्शित करने के लिए एक उचित मंच प्रदान करना था।
विभिन्न विधाओं में युवतियों ने दिखाया हुनर
प्रतियोगिता में कुल सात युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने मेहंदी कला, पाककला (कुकिंग) एवं सुमधुर गीतिकाओं सहित विभिन्न विधाओं में अपनी कला का लोहा मनवाया।
विजेता प्रतिभागी
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दीपिका फूलफगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सोना चोपड़ा द्वितीय और वर्षा घीया तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक और संचालन
प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका महिला मंडल की मंत्री मधु पारख ने निभाई। महिला मंडल की अध्यक्ष दीपिका फूलफगर ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन युवती विभाग की सह-संयोजिका सोना चोपड़ा द्वारा किया गया।

