भाजपा बीकानेर देहात ने की पंचायत चुनावों की तैयारी तेज

भाजपा बीकानेर देहात ने की पंचायत चुनावों की तैयारी तेज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 21 सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम का गठन, पुखराज स्वामी बने संयोजक

बीकानेर, 15 अक्टूबर । आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने अपनी चुनावी तैयारियों को और अधिक धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने पार्टी के प्रभारी महावीर सैनी के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए 21 सदस्यीय पंचायत चुनाव मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। यह नियुक्तियां पंचायत चुनाव 2026 की संभागीय चुनाव संचालन समिति एवं बीकानेर जिला चुनाव समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुखराज स्वामी को सौंपी गई संयोजक की जिम्मेदारी

pop ronak

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण मॉनिटरिंग टीम का संयोजक पुखराज स्वामी को नियुक्त किया गया है। गठित की गई इस टीम में पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की प्रतिनिधियों, पार्षदों तथा वरिष्ठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, ताकि चुनावी रणनीति का धरातल पर बेहतर समन्वय हो सके।

टीम में शामिल अन्य सदस्य

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मॉनिटरिंग टीम में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
तरुण स्वामी, विनोद करोल, अनु सुथार, अजय कंसारा, रमेश सैनी, जसकरण मारू,
हुलास भाटी, सिंवरी देवी नायक, आसमा नाज, प्रवीण घई, विवेक पुरी, दिनेश भटनागर, सुरेश छिम्पा, लक्ष्मण मोदी, गोविन्द भार्गव, गायत्री देवी, खुशबू मारू , अंकित तंवर, राधा खत्री, आशा शर्मा।
इस टीम के गठन से ग्रामीण स्तर पर पार्टी की चुनाव प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

खाओसा