डॉ. अल्पना शर्मा को विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में बीकानेर (शहर) जिला संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

डॉ. अल्पना शर्मा को विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में बीकानेर (शहर) जिला संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 16 अक्टूबर । विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B, बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं महिला प्रकोष्ठ को अधिक सशक्त, सक्रिय और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में डॉ. अल्पना शर्मा को सत्र 2026-2028 (31 मार्च 2028 तक) के लिए बीकानेर (शहर) जिला संगठन महामंत्री, महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और अनुमोदन

pop ronak

यह नियुक्ति विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य (भादानी) की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत, बीकानेर (शहर) जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुमिता व्यास की सहमति से की गई है।

महिला सशक्तीकरण और समाज सेवा पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य ने कहा कि समाज सेवा, महिला सशक्तीकरण और संस्कारों के संरक्षण के लिए महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। डॉ. शर्मा की नियुक्ति से बीकानेर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती मोनिका गौड़ ने बताया कि संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. शर्मा अपनी निष्ठा, अनुशासन और कार्यक्षमता से विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों को व्यापक वर्ग तक पहुँचाएंगी।

जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमिता व्यास ने कहा कि डॉ. अल्पना शर्मा के जुड़ने से महिला शक्ति को संगठित करने और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

नियुक्ति पर विप्र फाउंडेशन परिवार ने डॉ. अल्पना शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे महिला प्रकोष्ठ को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

खाओसा