अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी का सहायक आचार्य पद पर चयन

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी का सहायक आचार्य पद पर चयन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • आरपीएससी भर्ती परीक्षा 2024 में मिली सफलता, हासिल की 14वीं रैंक
  • राजकीय जिला अस्पताल में दे रहे सेवाएं

बीकानेर, 16 अक्टूबर। राजकीय जिला अस्पताल, बीकानेर में कार्यरत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा 2024 में प्रदेशभर में 14वीं रैंक अर्जित की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन अस्थि रोग विषय में सहायक आचार्य पद पर हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला अस्पताल में मरीजों को अस्थि रोग संबंधी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ. सोनी के लिए यह सफलता उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रदेश स्तर पर 14वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया है।

pop ronak

सहायक आचार्य पद पर चयन से डॉ. सोनी को चिकित्सा सेवा के साथ अध्यापन एवं भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण में योगदान देने का अवसर मिलेगा। उनका चिकित्सकीय अनुभव विद्यार्थियों को अस्थि रोगों की पहचान और उपचार की व्यावहारिक समझ विकसित करने में उपयोगी सिद्ध होगा।

खाओसा