डॉ. गुप्ता ने किया पोस्टर विमोचन, स्थानीय व्यापार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश

डॉ. गुप्ता ने किया पोस्टर विमोचन, स्थानीय व्यापार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का दिया संदेश
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 16 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर फेस्टारा नाइट एक्सपो – फर्स्ट एडिशन की टीम ने मोरवी गुरुकुल में बच्चियों के साथ उत्सव की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर मोरवी गुरुकुल की निदेशक डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा फेस्टारा नाइट एक्सपो के पोस्टर का विमोचन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में गुरुकुल की बेटियों को आगामी दीपावली उत्सव एवं प्रदर्शनी की जानकारी दी गई। साथ ही उत्सवों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता, रचनात्मकता और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

pop ronak

डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि स्थानीय व्यापार, कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन समाज की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देते हैं। आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने फेस्टारा नाइट एक्सपो की पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

फेस्टारा नाइट एक्सपो का आयोजन 30 एवं 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन, पुरानी जेल रोड, बीकानेर में किया जाएगा। यह आयोजन दीपावली उत्सव एवं प्रदर्शनी के रूप में स्थानीय व्यापारियों, हस्तशिल्पकारों, उद्यमियों और लघु उद्योगों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय व्यवसायों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच बनाने का अवसर मिलेगा।

बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने कहा कि ऐसे मंच स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपने कार्य को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं।

फेस्टारा नाइट एक्सपो के मुख्य सहयोगी एवं टाइटल स्पॉन्सर एस.के. ज्वेलर्स के सुरेश सोनी ने कहा कि फेस्टारा नाइट एक्सपो का उद्देश्य दीपावली के उत्सवी माहौल में व्यापार, कला, हस्तशिल्प और उद्यमिता को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से आयोजन में सहभागिता कर स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

इस अवसर पर फेस्टारा नाइट एक्सपो की आयोजक टीम से मनीषा सोनी आर्य, शुभम सोनी, अमित सोनी एवं वीरेंद्र आर्य उपस्थित रहे। टीम ने मोरवी गुरुकुल के बच्चों के साथ नवरात्रि की खुशियाँ साझा कीं, शैक्षिक सामग्री वितरित की और आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम उत्सव, संस्कृति, शिक्षा और स्थानीय उद्यमिता को जोड़ने की एक सकारात्मक पहल के रूप में आयोजित किया गया।

खाओसा