लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न
लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न

लूणकरणसर , 16 अक्टूबर। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में आज लूणकरणसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान निशा झंवर, विभा बिहानी एवं सीमा चांडक ने स्थानीय माहेश्वरी महिला समिति के पुनर्गठन में भाग लिया।


पुनर्गठन के अंतर्गत मंजू बूब को संरक्षिका, भगवती राठी को अध्यक्ष, विद्या लखोटिया को सचिव तथा ललित राठी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।


इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आशा है कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

