राम से परशुराम तक-राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ के तहत बीकानेर में प्रथम निमंत्रण अर्पित

राम से परशुराम तक-राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ के तहत बीकानेर में प्रथम निमंत्रण अर्पित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी महाराज के श्रीचरणों में ऐतिहासिक आयोजनों की निर्विघ्न सफलता की मंगलकामना

बीकानेर, 16 अक्टूबर । विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अभियान ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ के अंतर्गत शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B, बीकानेर परिवार द्वारा जूनागढ़ स्थित गढ़ गणेश जी मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी महाराज के श्रीचरणों में प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पावन अवसर पर अयोध्या से अरुणाचल तक रथयात्रा, गुवाहाटी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा शक्तिपुंज परशुराम (Statue of Strength) के भव्य अनावरण सहित विप्र फाउंडेशन के ऐतिहासिक आयोजनों की निर्विघ्न एवं भव्य सफलता के लिए मंगलकामना की गई।

pop ronak

राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने बताया कि ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी महाराज के श्रीचरणों में प्रथम निमंत्रण अर्पित कर इन ऐतिहासिक आयोजनों के सफल एवं मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की गई।

प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का यह राष्ट्रीय अभियान सनातन परंपराओं के संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना के विस्तार और समाज को एक सूत्र में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ‘राम से परशुराम तक’ की भावधारा भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और संगठनात्मक समन्वय से राष्ट्रीय स्तर के इन आयोजनों को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य ने बताया कि देव आमंत्रण परिक्रमा सनातन संस्कारों, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को सुदृढ़ करने का पावन माध्यम है। भगवान श्रीगणेश जी महाराज को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर शुभ कार्यों के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना करना हमारी समृद्ध धार्मिक परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहभागिता
कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, मुख्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी, युवा प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता पंकज पीपलवा, मुख्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश चूरा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास एवं मुख्य प्रकोष्ठ जिला संगठन महामंत्री अमित व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महिला प्रकोष्ठ की ओर से शीला आचार्य एवं डॉ. अपर्णा शर्मा उपस्थित रहीं। युवा प्रकोष्ठ से अश्विनी शर्मा, केशव सांखी, युवराज व्यास, विकास शर्मा, सुशील आचार्य एवं सुनील कल्ला ने सहभागिता निभाई।

इसके अतिरिक्त मोहन पुरोहित, पुनीत एवं कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित सहित विप्र फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रद्धा, भक्ति एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ भगवान श्रीगणेश जी महाराज के श्रीचरणों में प्रथम निमंत्रण अर्पित कर सभी राष्ट्रीय आयोजनों की निर्विघ्न एवं भव्य सफलता के लिए मंगल प्रार्थना की। यह आयोजन सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और संगठन की सामूहिक शक्ति का संदेश देते हुए राष्ट्रीय अभियान के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

खाओसा