बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सीने में संक्रमण के चलते अपोलो के ICU में इलाज जारी, स्थिति स्थिर

नई दिल्ली , 17 अक्टूबर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जसोला विहार स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है। वरिष्ठ न्यूरोलॉजी सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि इससे पहले मई 2024 और दिसंबर 2024 में भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

pop ronak

हाल के महीनों में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

यह पहली बार नहीं है, जब आडवाणी को हाल के महीनों में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इससे पहले मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों तक चिकित्सा देखभाल में रहने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

BJP को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. वह भारतीय राजनीति और BJP के इतिहास के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं. उन्होंने कई बार पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली और देशभर में पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के सबसे कद्दावर और प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (2024) और ‘पद्म विभूषण’ (2015) से सम्मानित आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। 1990 की उनकी ऐतिहासिक रथ यात्रा ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

खाओसा