बीकानेर के डॉ. अमित पुरोहित को फिजियोथेरेपी में मिली पीएचडी
बीकानेर के डॉ. अमित पुरोहित को फिजियोथेरेपी में मिली पीएचडी

- ‘लम्बर रेडिकुलर सिंड्रोम’ और नसों के दर्द पर किया शोध
बीकानेर, 17 अक्टूबर। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में बीकानेर के जाने माने फिजियोथेरेपीस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर से फिजियोथेरेपी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका यह शोध मुख्य रूप से ‘लम्बर रेडिकुलर सिंड्रोम’ (Lumbar Radicular Syndrome) पर केंद्रित रहा।


यह समस्या कमर के निचले हिस्से की नसों के प्रभावित होने से जुड़ी है, जिसमें दर्द कमर से होते हुए पैरों तक फैल जाता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को तेज दर्द, सुन्नपन, झनझनाहट और चलने-फिरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉ. पुरोहित ने यह शोध डॉ. मुकेश गोयल के निर्देशन में पूरा किया है। उनका यह वैज्ञानिक अध्ययन दर्द प्रबंधन, मरीजों के त्वरित पुनर्वास और इस समस्या के उपचार की दिशा में बेहद उपयोगी साबित होगा। थार एक्सप्रेस परिवार डॉ अमित पुरोहित को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व शुभकामनाएं देता है।



