महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा राजकीय बांठिया स्कूल में निःशुल्क दंत एवं नेत्र शिविर आयोजित

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा राजकीय बांठिया स्कूल में निःशुल्क दंत एवं नेत्र शिविर आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर की ओर से राजकीय बांठिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में एक विशाल निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर में विद्यालय की छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल बीकानेर (MIF) के वीर सुमतीलाल बांठिया रहे, जिन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। एएसजी (ASG) आई हॉस्पिटल और डॉ. हितेश डागा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉ. हितेश डागा ने लगभग 80 छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें ओरल हाइजीन और दांतों को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। वहीं, एएसजी हॉस्पिटल के मार्केटिंग इंचार्ज कपिल और उनकी टीम ने 112 छात्राओं के नेत्रों की जांच की। आगे के उपचार की आवश्यकता वाली छात्राओं की सूची विद्यालय की प्रधानाचार्या को सौंपी गई। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्या मीना मीणा ने सभी चिकित्सकों और आतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

pop ronak

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के अध्यक्ष वीर त्रिलोक चंद बाफना, सचिव वीर चंद्र कुमार राखेचा, संभागीय अध्यक्ष वीर टोडर मल चोपड़ा, वीर जिनेंद्र कोचर, वीर कल्याणचंद चोपड़ा, वीर कन्हैयालाल बोथरा और वीर जेठमल नाहटा सहित विद्यालय की प्राचार्या मीना मीणा, इंदिरा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

खाओसा