शारदीय नवरात्रि पर दिया सामाजिक समरसता और नारी सम्मान का संदेश
शारदीय नवरात्रि पर दिया सामाजिक समरसता और नारी सम्मान का संदेश

विप्र परिवार ने किया 101 कन्याओं का पूजन


बीकानेर, 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी (बीकानेर) के महिला प्रकोष्ठ एवं विप्र परिवार, शहर बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत 101 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम अत्यंत दिव्य एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। सनातन संस्कृति, नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत इस आयोजन ने समाज में आपसी सद्भाव और समरसता का एक सशक्त संदेश दिया।


सामाजिक समरसता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भंवर पुरोहित, प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य ने बताया कि 101 कन्याओं का पूजन भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रीय संयोजक भंवर पुरोहित ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी आत्मीयता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
समारोह में प्रो. संजय आचार्य, रामरतन पुरोहित, कौशल आचार्य, संजय स्वामी, आर.एस. हर्ष, विजय सोलंकी, केशव सांखी, देवकिशन रामावत, लक्ष्मण पुरोहित, पवन पुरोहित, लेखराज सारण, प्रवीण शर्मा, जगदीश शर्मा, तोलाराम उपाध्याय, शीला भादाणी, चन्द्रकला सारस्वत, जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी एवं दिनेश कुमार चूरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं व समाजबंधुओं का आभार प्रकट किया।

