दक्षिण मुंबई में आयोजित हुई ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला

दक्षिण मुंबई में आयोजित हुई 'नवग्रह समाधानम्' कार्यशाला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मुख्य वक्ता दिलीप सरावगी ने मंत्रों के जरिए ग्रह संतुलन के बताए उपाय

मुम्बई , 18 अक्टूबर। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी एवं सहवर्ती साधविवृंद के पावन सान्निध्य तथा तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई की सभी संस्थाओं के तत्वावधान में ‘नवग्रह समाधानम् – नवग्रह का रहस्य, मंत्रों में समाधान’ विषयक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री दिलीप जी सरावगी रहे, जिन्होंने ग्रह विज्ञान और मंत्रों के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उपाय बताए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत में दक्षिण मुंबई सभा के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कार्यशाला की सुंदर प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य अपने शुभ-अशुभ कर्मों के साथ आता है, किंतु जो लोग अध्यात्म साधना से ग्रह विज्ञान को समझ लेते हैं, वे अपनी अनुकूलता से उच्च गतियों की ओर प्रस्थान करते हैं। साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने कहा कि ग्रहों का संतुलन पारिवारिक और सामाजिक जीवन को आनंदमय बनाता है तथा विशिष्ट मंत्रों के स्वाध्याय से सभी ग्रह अनुकूल रहते हैं।

pop ronak

कार्यशाला में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमित सुराणा, महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, उपाध्यक्षा पुष्पा कच्छारा, अणुव्रत समिति संयोजक नरेंद्र मुनोत और उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़ सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ और दर्शन डागलिया ने बताया कि कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा, जहाँ उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने ग्रह विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

खाओसा