बीकानेर में ‘सूचना का अधिकार’ विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित

बीकानेर में 'सूचना का अधिकार' विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पूर्व सूचना आयुक्त शकील अख़्तर का हुआ नागरिक अभिनंदन

बीकानेर, 18 अक्टूबर। सूचना का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सूचना आयोगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह विचार तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शकील अख़्तर ने सागर होटल में आयोजित एक विशेष विचार-गोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, बीकानेर तथा डॉ. तनवीर मालावत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संयुक्त तत्वावधान में “सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के प्रवर्तन में आयोगों की भूमिका और दशा-दिशा” विषय पर इस गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शकील अख़्तर ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने तथा आमजन के सशक्तीकरण में आरटीआई (RTI) की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

pop ronak

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. तनवीर मलावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। गोष्ठी के संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि सूचना के अधिकार का उपयोग जनहित में होना चाहिए। रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री तथा सुरेन्द्र बिश्नोई ने भी विषय प्रवर्तन करते हुए विचार रखे। इस अवसर पर शकील अख़्तर का नागरिक अभिनंदन किया गया, जिसमें अभिनंदन पत्र का वाचन साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रम्पेट वादक आमिर ने संगीतमय प्रस्तुति दी तथा समीक्षक अशफाक कादरी ने आभार व्यक्त किया।

खाओसा