ऊन मिल में सो रहे मजदूर पर चढ़ा पानी का टैंकर, सिर कुचलने से मौके पर मौत

ऊन मिल में सो रहे मजदूर पर चढ़ा पानी का टैंकर, सिर कुचलने से मौके पर मौत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर के रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 19 अक्टूबर। कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में एक ऊन मिल के अंदर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी से भरा टैंकर ऊपर से गुजर जाने के कारण सोते हुए एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

pop ronak

कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान रीको रोड नंबर 8, गंगाशहर निवासी 40 वर्षीय नंदू सिंह भाटी पुत्र जयराम सिंह भाटी के रूप में हुई है, जो रानीबाजार की गली नंबर 7 स्थित सुराणा टेक्सटाइल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रविवार रात काम के बाद थकान के चलते वह मिल परिसर में खुले में सूख रही ऊन पर ही सो गया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे 10 हजार लीटर पानी से भरा एक टैंकर वहां से गुजरा, और चालक को जानकारी न होने के कारण टैंकर का पहिया सोते हुए मजदूर के सिर के ऊपर से निकल गया।

हादसे में मजदूर का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों शोएब अहमद व राजकुमार खड़गावत की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिसफिलहाल घटनास्थल के हालात और हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

खाओसा