दुर्गा पूजा देखने जा रही नवविवाहिता से हैवानियत, पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म

दुर्गा पूजा देखने जा रही नवविवाहिता से हैवानियत, पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी, 19 अक्टूबर। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दर्शन के लिए जा रही एक नवविवाहिता के साथ शर्मनाक और जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। पड़ोसी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र से पति के साथ मां दुर्गा की पूजा के लिए आ रही नवविवाहिता को बंजरिया गांव के सरेह के पास कुछ युवकों ने रोक लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरोप है कि दंपती के साथ मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पति के सामने ही महिला को पास के एक बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर संख्या 363/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। श्यामपुर भटहां थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के निवासी बताए जा रहे हैं।

pop ronak

पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्वास्थ्य जांच के लिए स्त्री रोग, अस्थि रोग और दंत रोग विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की गई है। आवश्यक नमूने एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की भी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। पुलिस इस गंभीर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है।

खाओसा