गेमनापीर रोड गौशाला में बेजुबान गौवंश व पक्षियों की सेवा में जुटे शहरवासी

गेमनापीर रोड गौशाला में बेजुबान गौवंश व पक्षियों की सेवा में जुटे शहरवासी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना’ का 28वाँ चरण संपन्न

बीकानेर, 19 अक्टूबर। “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” की मूल भावना को चरितार्थ करते हुए जन-जन से जुड़ी ‘₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना’ के अंतर्गत 28वें सप्ताह का सेवा अभियान अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ संपन्न हुआ। रविवार को गेमनापीर रोड स्थित गौशाला एवं तलाई परिसर में आयोजित इस भव्य सेवा कार्यक्रम में मूक पशु-पक्षियों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभियान के तहत बेजुबान गौवंश के लिए ताजा हरा चारा, विशेष रूप से तैयार पौष्टिक लड्डू तथा पेयजल आपूर्ति के लिए जल टैंकर की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही, तलाई क्षेत्र में विचरण करने वाले पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए पौष्टिक चुग्गा, दाना और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया। इस पुनीत कार्य में गौतम पुगलिया, पुखराज लालानी, राजेश बोथरा, विनोद पारख सहित अनेक स्थानीय नागरिकों और सेवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि मात्र एक रुपए प्रतिदिन के छोटे से अंशदान से शुरू हुई यह पहल आज समाज में करुणा और एकता की अनूठी मिसाल बन चुकी है, और बेजुबानों की सेवा का यह सिलसिला निरंतर आगे भी जारी रहेगा।

pop ronak
खाओसा