मदुरै के तेरापंथ भवन में जय मातादी ग्रुप द्वारा दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव संपन्न

मदुरै के तेरापंथ भवन में जय मातादी ग्रुप द्वारा दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का दिखा अनोखा संगम

मदुरै (तमिलनाडु), 19 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के तहत ‘जय मातादी ग्रुप’ द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार एवं रविवार रात्रि को संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर मदुरै तेरापंथी परिवार और महल क्षेत्र के आसपास के नागरिकों व युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाओं, युवतियों और युवाओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मां अम्बे की भक्ति की। दोनों दिन मां दुर्गा की महाआरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल चोपड़ा ने की, जबकि संयोजक राजकुमार नाहटा तथा मंच संचालन नितेश कोठारी द्वारा किया गया। अशोक जीरावला जैन ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करता है।

pop ronak
BC opening
खाओसा