बीकानेर में नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पार्षदों का सम्मान 20 अक्टूबर को
बीकानेर में नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पार्षदों का सम्मान 20 अक्टूबर को

- श्री रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट की अनूठी पहल
बीकानेर, 19 अक्टूबर। श्री रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट द्वारा बीकानेर के नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला और पुष्करणा समाज के सभी निर्वाचित पार्षदों के अभिनंदन के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।


ट्रस्ट के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गरिमामय समारोह आगामी 20 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को सायं 7:30 बजे नत्थूसर गेट के बाहर स्थित राजरंगों की बगेची परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला होंगे, जबकि पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योतिप्रकाश रंगा द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में कमल रंगा, शिवकुमार रंगा, भैरूरतन रंगा, इन्द्रजीत रंगा, डॉ. चन्द्र शेखर रंगा सहित ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। ट्रस्ट ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है।



