मां नागणेची नवरात्रा उत्सव में महिलाओं ने बिखेरी छटा, विजेताओं को मिले नगद पुरस्कार

मां नागणेची नवरात्रा उत्सव में महिलाओं ने बिखेरी छटा, विजेताओं को मिले नगद पुरस्कार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के सुदर्शना नगर में डांडिया रास की धूम

बीकानेर, 19 अक्टूबर। सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह पार्क में ‘मां नागणेची जी नवरात्रा डांडिया उत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने लय और ताल के साथ जमकर गरबा व डांडिया रास किया, जिससे पूरा पार्क उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति की पूजा देवड़ा व आशा जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां नागणेची की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों अनुराधा सोनी, कमला जांगिड़, संगीता डागा, ज्योति विजयवर्गीय और राजकुमारी सेवग ने मंच पर डांडिया खेलकर उत्सव की शुरुआत की। समारोह में डांडिया रसिक अवार्ड के तहत मीनाक्षी राठौड़ को ₹1100, पवन शर्मा को ₹700 तथा लक्षित सेवग को ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस, बेस्ट हेयरस्टाइल, बेस्ट ग्रुप और बेस्ट कपल सहित विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व पार्षद शुभकरण गहलोत का भी आयोजकों एवं सहयोगियों द्वारा अभिनंदन किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक शंकर सेवग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

pop ronak
BC opening
खाओसा