करियर की तैयारी के बीच सेहत का पाठ, डॉ. पंकज टांटिया ने दी उपयोगी जानकारी
करियर की तैयारी के बीच सेहत का पाठ, डॉ. पंकज टांटिया ने दी उपयोगी जानकारी

- आरम्भ क्लासेज में 70 से अधिक छात्राओं ने सीखी स्तन स्वपरीक्षण की विधि
बीकानेर, 19 अक्टूबर। आरम्भ क्लासेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए सोमवार को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस सत्र में करीब 70 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव व स्तन स्वपरीक्षण की महत्वपूर्ण विधि सीखी।


आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल (पीबीएम) के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज टांटिया ने ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से इस गंभीर विषय को अत्यंत सरल और सहज शैली में समझाया। जीके गुरु अमित सोनी ने इसे बड़े भाई के अपनत्व जैसी सीख बताया, वहीं आरम्भ क्लासेज के निदेशक विमल स्वामी और ट्रस्ट के संरक्षक किशन व्यास ने इसे शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की एक सार्थक पहल करार दिया। ट्रस्ट के सचिव विनय थानवी ने कहा कि दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना नारी शक्ति के सम्मान का व्यावहारिक स्वरूप है।




