गंगाशहर के करणी इंद्र बाईसा मंदिर में सैकड़ों कन्याओं का हुआ पूजन

गंगाशहर के करणी इंद्र बाईसा मंदिर में सैकड़ों कन्याओं का हुआ पूजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • महाप्रसादी और विशेष शृंगार के साथ गूंजे मां करणी के जयकारे

बीकानेर, 19 अक्टूबर। गंगाशहर के चौपड़ाबाड़ी स्थित श्री करणी इंद्र बाईसा मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य कन्या पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। करणी माता सेवा एवं प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुजारी अरविंद सेवग द्वारा मां करणीजी का अलौकिक शृंगार और विशेष पूजन-अर्चन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि नवरात्रि के इन दिनों में मंदिर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहाँ रोजाना शाम को आयोजित होने वाली भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को हुए इस विशेष आयोजन में सैकड़ों कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए और भोजन कराया गया। उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सारस्वत ने जानकारी दी कि सभी भक्तों के सहयोग से यह महाप्रसादी निरंतर आयोजित हो रही है, जिसमें इस बार शिवनारायण ओझा द्वारा कढ़ाई प्रसादी की गई। इस अवसर पर पार्षद संजय राखेचा सहित राधेश्याम ओझा, अशोक छापरवाल, बजरंग कुम्हार, राजकुमार ओझा, अशोक साड़ीवाल और घनश्याम राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सहभागिता निभाई।

pop ronak
BC opening

#TharExpressNews, #BikanerNews, #Gangashahar, #KarniMataMandir, #Navratri2026, #KanyaPujan, #BikanerEvents,

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *